मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार जिला चिकित्सालय में मनसा देवी पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री से मनसा देवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने वार्ता की।

मनसा देवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि इस दुखद घटना में मृतकों के परिजनों के दो-दो लाख रुपए तथा घायलों को पचास-पचास हज़ार रुपए मनसा देवी ट्रस्ट द्वारा भी प्रदान किए जाएंगे। मृतक के परिजनों और घायलों को उनके घर तक ले जाने के लिए ट्रस्ट द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाएगी।

More Stories
गैरसैंण सत्र को लेकर चमोली जिला प्रशासन ने तेज की तैयारी
अमित शाह के हरिद्वार दौरे को लेकर बीजेपी में उत्साह
रुद्रप्रयाग में पुलिस की अनूठी पहल, गांवों में लगाई जा रही रात को चौपाल