मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुड़की में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न भागों में जनसहयोग से हो रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक सशक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन तथा सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

More Stories
जन जन की सरकार कार्यक्रम के तहत शिविर में सुनीं समस्याएं
देहरादून मास्टर प्लान 2041 को लेकर जनता ने दिए अहम सुझाव
सीएम धामी ने की बैंकर्स समिति की बैठक