मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गैरसैंण स्थित सारकोट में लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हवलदार बसुदेव सिंह के पैतृक आवास पहुँचकर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हवलदार बसुदेव सिंह ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसके लिए पूरा देश उनका ऋणी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने शहीद हवलदार के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

More Stories
सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया बजट
उत्तराखंड में 98 महा योजनाओं पर काम कर रही धामी सरकार
नैनीताल में मां नंदा सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी