उत्तराखंड में निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस ने किच्छा और सिरौलीकलां के चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर मतपेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
गणेश गोदियाल ने पत्र में आशंका जताई है कि राजनीतिक दबाव के जरिए मतपेटियों को नुकसान पहुंचाने या उनमें छेड़छाड़ की कोशिश हो सकती है।
पत्र में यह भी दावा किया गया है कि मतपेटियों को पर्दे से ढके जाने की बात कांग्रेस के संज्ञान में आई है।
कांग्रेस का कहना है कि चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की बैठक में मतपेटियों को किसी भी प्रकार के पर्दे से नहीं ढकने का निर्णय लिया गया था।
इसी आधार पर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने तथा मतपेटियों की सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।


More Stories
खटीमा में छठ महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी
सीएम धामी ने अपनी मां के लिए खरीदी साड़ी
जौलजीबी में मनाया गया जनजाति गौरव दिवस