18 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

वंदे मातरम् सामूहिक गान में शामिल हुए सीएम धामी

वंदे मातरम् सामूहिक गान में शामिल हुए सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गांधी पार्क, देहरादून में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित ‘सामूहिक वन्दे मातरम्’ गायन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गाया गया। मुख्यमंत्री ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारत विकास परिषद का आभार व्यक्त किया। वंदे मातरम् सामूहिक गान में शामिल हुए सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हृदय में राष्ट्र प्रेम की ज्वाला और अधिक बढ़ जाती है। हमारा राष्ट्र विविध प्रकार के संप्रदायों, जातियों, भाषाओं, परंपराओं एवं संस्कृतियों से परिपूर्ण है। 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ हमारा संविधान इन सभी अनेकताओं को एकता के सूत्र में पिरोकर देश के नागरिकों में राष्ट्र प्रथम की भावना जागृत करता है। संविधान ने हमें कई अधिकार दिए हैं, जिसकी वजह से हमारा देश सबसे बड़े लोकतांत्रित देश में रूप में जाना जाता है।

See also  सेवा संकल्प अभियान को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की पिथौरागढ़ में बैठक

मुख्यमंत्री ने कहा कल का दिन सभी के लिए ऐतिहासिक दिन होने वाला है। कल उत्तराखण्ड राज्य में समान नागरिक संहिता का कानून लागू होने वाला है, जो सभी के लिए गर्व की बात है। समान नागरिक संहिता की यह गंगा उत्तराखण्ड से पूरे देश में जायेगी।

उन्होंने कहा कि आज का दिन, संविधान निर्माताओं और माँ भारती को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं आंदोलनकारियों को याद करने एवं उनसे प्रेरणा लेने का दिन है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारा देश आगामी 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित होने की ओर अग्रसर है। भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है और तीसरी बनने की ओर अग्रसर है।

See also  15 अक्टूबर तक सड़कें गड्ढा मुक्त करने की कवायद

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के एक प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान पुनःस्थापित कर रहा है। वर्तमान में प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक समागम महाकुंभ आयोजित हो रहा है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय न्याय व्यवस्था में तीन नए कानून “भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम” को लागू करने का ऐतिहासिक कार्य भी किया गया है।

उन्होंने कहा सभी राज्यवासियों के लिए गर्व की बात है कि आगामी 28 जनवरी से हमारी देवभूमि में प्रधानमंत्री मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। राज्य सरकार ने खेल अवस्थापना एवं सुविधा निर्माण पर लगभग ₹500 करोड़ खर्च किए हैं। राज्य में GDP की तर्ज पर GEP का भी आंकलन किया जा रहा है। महिलाओं को राज्य में 30 प्रतिशत आरक्षण, राज्य आंदोलनकारियों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है। राज्य में धर्मांतरण विरोधी कानूनी, दंगा विरोधी कानून, देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून भी लागू किया गया है।

See also  सीएम धामी ने किया 140 स्टूडेंट्स के साथ संवाद