नैनीताल जिले में एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नवंबर माह में जम्मू कश्मीर में शहीद हुए रातीघाट निवासी लांस नायक संजय बिष्ट के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद संजय के परिवार के एक सदस्य को जल्द नौकरी देने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद संजय बिष्ट के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि संजय की याद में कैंची हरतपा – हली मोटर मार्ग को अब शहीद लांस नायक संजय बिष्ट मार्ग के नाम से जाना जाएगा।

More Stories
देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार और पुलिस के खिलाफ आक्रोश
गढ़ महिला उत्थान समिति ने मातृ शक्ति को कराए डांट काली माता मंदिर के दर्शन
पिथौरागढ़ में बिना ऑनलाइन बुकिंग/डीएसी नंबर नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर