15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने लिया राष्ट्रीय खेलों की तैयारी का जायजा

सीएम धामी ने लिया राष्ट्रीय खेलों की तैयारी का जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाराणा प्रताप स्टेडियम, देहरादून पहुंचकर 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अब तक की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय खेलों हेतु उत्तराखण्ड आ रहे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हमारे राज्य के लिए एक बड़ा अवसर है। हम सभी ने मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाना है। पूरा देश 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ का इंतजार कर रहा है और हम इस आयोजन के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, डीजीपी  दीपम सेठ, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

See also  श्रीनगर में स्टंटबाजी कर रहे थे हरियाणा के युवक, पुलिस ने सिखाया सबक