मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाराणा प्रताप स्टेडियम, देहरादून पहुंचकर 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अब तक की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय खेलों हेतु उत्तराखण्ड आ रहे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किए जाने के निर्देश दिए। 
मुख्यमंत्री ने कहा 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हमारे राज्य के लिए एक बड़ा अवसर है। हम सभी ने मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाना है। पूरा देश 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ का इंतजार कर रहा है और हम इस आयोजन के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

More Stories
अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, जयेंद्र रमोला बोले इंसाफ दिलाने तक जारी रहेगा संघर्ष
सीएम धामी ने किया 140 स्टूडेंट्स के साथ संवाद
अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की लड़ाई, संदीप चमोली बोले अब दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय का होगा घेराव