मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मंदिर में छत्र चढ़ाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्मित भव्य मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कालू सिद्ध मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।

More Stories
CM धामी ने सौर जागरूकता पुस्तक का किया विमोचन
नीति एक्स्ट्रीम अल्ट्रा रन की तैयारी पूरी
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का उत्तराखंड दौरा, कांग्रेस ने उठाया क्या सवाल?