21 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

किच्छा में बन रहे एम्स सेटेलाइट सेंटर का सीएम धामी ने लिया जायजा

किच्छा में बन रहे एम्स सेटेलाइट सेंटर का सीएम धामी ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खुरपिया फार्म, किच्छा (ऊधमसिंह नगर) में निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेन्टर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं सी.पी.डब्लयू.डी. के इंजीनियरों से निर्माण कार्य की जानकारियां भी ली।

इस दौरान कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि एम्स किच्छा को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के मानकों के अनुसार 100 एकड़ भूमि में ₹351करोड़ की लागत से 280 बेड का प्री-फैब्रिकेटेड चिकित्सालय बनाया जा रहा है। जिसमें अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आईसीयू, ओपीडी, नर्सिंग हॉस्टल एवं आवासीय भवन आदि बनाए जाएंगे।

इसके साथ ही कार्यदायी संस्था के प्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि एम्स की बाउंड्री वॉल का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। साथ ही अन्य कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एम्स के निकट सड़क किनारों पर पौधरोपण कराने के साथ ही उचित ड्रेनेज व्यवस्था भी की गयी है। कार्यदायी संस्था द्वारा यह भी बताया गया कि एम्स का निर्माण कार्य वर्ष 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

See also  सीएम धामी ने किसानों को लेकर गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्य कर रहे श्रमिकों से भी वार्ता कर उनकी समस्या भी जानी। वार्ता में सभी श्रमिकों ने संतोष प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किच्छा में एम्स बन जाने से हमारे यहां के मरीजों को उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सभी सुविधाएं एक छत के नीचे एक ही चिकित्सालय में मिलेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत बड़ी सौगात है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा एम्स परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

 

See also  हरिद्वार नगर निगम जमीन घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन
Ad 2