22 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी की अफसरों को नसीहत, कहा पीएम का विजन बने हकीकत

सीएम धामी की अफसरों को नसीहत, कहा पीएम का विजन बने हकीकत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिथौरागढ़ जिले के भ्रमण के दौरान दिए गए विजन को साकार करने के लिए शासन के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने आज मुख्यमंत्री आवास में अधिकारियों की बैठक लेते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा सीमान्त क्षेत्रों के विकास के लिए संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समेकित प्रयासों की भी जरूरत बतायी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का समूचे उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए कटिबद्ध है। हम सबको इस दिशा में प्राण प्रण में जुटना होगा।

See also  पिथौरागढ़ में जनसुनवाई, विधायक मयूख महर ने पानी और महिला अस्पताल में लिफ्ट का मुद्दा उठाया

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।