15 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी का लाभार्थियों से संवाद

सीएम धामी का लाभार्थियों से संवाद

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा जनपद में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के 12 लाभार्थियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा को पी.एम विश्वकर्मा योजना के तहत पात्र लोगों को पूरा लाभ दिए जाने हेतू सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।

संवाद के दौरान अल्मोड़ा के पान सिंह परिहार, प्रीति भंडारी, सीमा कुमारी, अमर सिंह मेहता एवं अन्य लाभार्थियों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 09 साल के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई और उनका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

See also  मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान का मुद्दा, कांग्रेस नेता शांति प्रसाद भट्ट ने राष्ट्रपति को भेजी चिट्ठी, जांच और एक्शन की उठाई मांग

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सचिव विनय शंकर पाण्डेय, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, आनंद स्वरूप, वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी अल्मोड़ा विनीत तोमर और मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे उपस्थित थे।