3 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी का मध्य प्रदेश दौरा खास रहा

सीएम धामी का मध्य प्रदेश दौरा खास रहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ संजय ड्राइव, सागर, मध्य प्रदेश में आयोजित लाखा बंजारा लेक रिजुवनेशन एण्ड लेक फ्रन्ट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी सरकार को एक वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वे मध्य प्रदेश की पवित्र भूमि में जन्म लेकर प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचने वाले भारत रत्न, स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी को कोटि-कोटि नमन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाखा बंजारा झील के पुनर्निर्माण के लोकार्पण के कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर उनके मन में सागर में बिताए गए अपने बचपन के दिनों की यादें पुनः ताजा हो गई है।

See also  देहरादून में युवती की बेरहमी से हत्या, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि सागर क्षेत्र उनके जीवन का अविस्मरणीय हिस्सा है। उनके स्वर्गीय पिताजी महार रेजिमेंट में थे। उस दौरान उनकी पोस्टिंग सागर में हुआ करती थी। उन्हीं दिनों उन्होंने अपने छात्र जीवन के कई महत्वपूर्ण वर्ष सागर में बिताए। उन्होंने कहा कि सागर की भूमि और यहां के लोगों के प्रति उनके मन में सम्मान है। इस भूमि से उनका रिश्ता सदा अटूट रहेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने अपने पहले वर्ष में मध्य प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव स्थापित की है। वो बहुत सहजता से कार्य करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी वर्षों में डॉ. मोहन यादव और उनकी सरकार मध्य प्रदेश को तेज गति से आगे बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है और केंद्र सरकार को भारी जनसमर्थन भी मिल रहा है।