21 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में युवती की बेरहमी से हत्या, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल

देहरादून में युवती की बेरहमी से हत्या, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाए कि , उत्तराखंड में महिलाओं की खुलेआम हत्या हो रही है और पुलिस तमाशा देख रही है । उन्होंने कहा कि देहरादून में पांच दिनों के भीतर तीन लड़कियों या महिलाओं की नृशंस हत्या हुई है। यशपाल आर्य ने कहा कि , प्रदेश की राजधानी में कानून व्यवस्था के ये हाल हैं तो राज्य के अन्य हिस्सों का भगवान ही मालिक होगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि , 4 दिन पूर्व राजधानी देहरादून के विकासनगर में , 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली बालिका को सुरेंद्र नाम के व्यक्ति ने निर्दयता पूर्वक दरांती से काटा । उन्होंने बताया कि, फिर ऋषिकेश में एक युवती की भाजपा नेता सुरेश अग्रवाल ने गोली मारकर हत्या कर दी।देहरादून में युवती की बेरहमी से हत्या, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल

See also  UKD ने दिया सांकेतिक धरना एनएच 309 की हालत न सुधरने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि, आज देहरादून कोतवाली से कुछ दूर दिन दहाड़े गुंजन नाम की युवती को आकाश ने चापड़ से काटकर मार डाला। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि, सरकार ने पुलिस को लूट का साधन बनाया है। खुलेआम जिले और थाने नीलाम हो रहे है। उन्होंने कहा कि, अच्छे अधिकारियों को ठंडे बस्ते में डाल है और लूट विशेषज्ञों को जिलों की कमान दी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, नतीजे सामने हैं। उन्होंने कहा कि, देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में जघन्य हत्याओं, लूटों और जघन्य अपराधों के बाद भी जिला पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों को वाही बनाए रखा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, ये अयोग्य अधिकारी अपराधों के होने के बाद भी जिलों में टिके रहने को अपनी विशेष योग्यता मान कर कर्तव्यों से विमुख हो रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि यही हाल रहे तो उत्तराखंड देवभूमि के बदले अपराध भूमि के नाम से जाना जाएगा।

See also  सीएम धामी ने काशीपुर में किया विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम