28 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम ने रवाना की रेस्क्यू मोबाइल वैन

सीएम ने रवाना की रेस्क्यू मोबाइल वैन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य में महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा एवं समस्त आयामों के सुदृढ़ीकरण हेतु प्रचार प्रसार एवं रेस्क्यू मोबाइल वैनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह मोबाइल वैन राज्य के जनपदों में गांव-गांव जाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों से सम्बन्धित संचालित समस्त योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कर उन योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार महिला, किशोरियों व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव कटिबद्ध है तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की यह पहल सराहनीय है।

See also  मुख्य सचिव की अहम बैठक

 

इस दौरान मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री चंद्रेश कुमार यादव, अपर सचिव प्रशांत कुमार आर्य, उप निदेशक श्री विक्रम सिंह, मुख्य परिवीक्षा अधिकारी श्री मोहित चौधरी, राज्य परियोजना निदेशक सुश्री आरती बलोदी, सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।