मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में स्थानीय जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और समस्याओं के तुरंत निराकरण का आश्वासन दिया।
इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग चंपावत द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 2024 का विमोचन किया और पुस्तिका के प्रकाशन पर विभाग की सराहना भी की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कुमाऊँनी लोकगायक हरु जोशी द्वारा UCC पर बनाना गया गीत भी लॉन्च किया।
इसके पहले मुख्यमंत्री ने वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट की एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रोहतास अग्रवाल के आवास पर जाकर उनका भी हालचाल जाना।

More Stories
सीएम धामी बोले SIR पर भ्रम फैला रहा विपक्ष
SIR को लेकर संग्राम, कांग्रेस ने धर्मपुर विधानसभा में 57 हजार मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोप
कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल कमेंट और पोस्ट ना करने की थी हिदायत