10 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम ने टनकपुर में किया सहकारिता मेले का उद्घाटन

सीएम ने टनकपुर में किया सहकारिता मेले का उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025’ के उपलक्ष्य में सहकारिता विभाग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित “सहकारिता मेला” का विधिवत शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान, टनकपुर में फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया और विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “सहकारिता आंदोलन राज्य की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है, जिससे किसान, युवा और महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकते हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सहकारिता की भावना को ग्राम्य जीवन से लेकर शहरी समाज तक पहुँचाने की दिशा में अत्यंत सराहनीय पहल हैं।

See also  उत्तराखंड बीजेपी में शामिल हुए कई पूर्व सैनिक

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सहकारिता विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के कृषकों को प्रोत्साहन स्वरूप चार कास्तकारों को प्रत्येक को ₹1–1 लाख के चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री ने उन्हें आगे बढ़कर अन्य किसानों के लिए उदाहरण बनने का आह्वान किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद चंपावत को ₹8,810.90 लाख की कुल 08 विकास योजनाओं की सौगात दी। जिनमें ₹2,478.56 लाख की 03 योजनाओं का लोकार्पण और ₹6,332.34 लाख की 05 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चंपावत के ग्राम नायकगोठ से हनुमानगढ़ी-खेतखेड़ा-थ्वालखेड़ा मोटर मार्ग पर निर्मित 125 मीटर स्पान आर्च मोटर सेतु, चंपावत के आंतरिक संपर्क मार्गों का हॉट मिक्स द्वारा सुधार और कलेक्ट्रेट भवन का कुमाऊँनी शैली में पुनर्निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

See also  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा में उठाया वन्यजीवों के बढ़ते हमलों का सवाल, सरकार ने क्या जवाब दिया?

मुख्यमंत्री ने तहसील कार्यालय चंपावत भवन का निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) के तहत वाटरशेड विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “इन परियोजनाओं से चंपावत के समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा मिलेगी। इससे ग्रामीण आजीविका सशक्त होगी, क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा।”

 

 

See also  उत्तराखंड कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर लालचंद शर्मा का वाल्मीकि समिति ने किया अभिनंदन
Ad 1