मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह उत्तरकाशी के सिलक्यारा में चल रहे राहत बचाव काम का जायजा लिया सीएम ने भरोसा जताया कि जल्द ही सबको बाहर निकाल लिया जाएगा।

सीएम ने कहा आज प्रातः सिलक्यारा पहुंचकर टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। श्रमिकों को बाहर निकालने हेतु 52 मीटर तक पाइप पुश किया जा चुका है, अब हम लक्ष्य से केवल 5 मीटर दूर हैं।

इस दौरान टनल में फंसे श्रमिकों का कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों को श्रमिक भाइयों से निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए। सभी श्रमिक स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं। केंद्रीय एजेंसियों, सेना, अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों एवं प्रदेश प्रशासन की टीमें अथक परिश्रम के साथ कार्य कर रही हैं जिसके परिणाम स्वरूप शीघ्र ही श्रमिक बंधु हमारे साथ होंगे।

बाबा बौख नाग जी से सभी श्रमिक भाइयों के सकुशल बाहर निकालने हेतु संचालित रेस्क्यू ऑपरेशन की शीघ्र सफलता की कामना करता हूं।

More Stories
एसटीएफ और कनखल पुलिस का एक्शन, लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
सीएम धामी ने माणा गांव में लोगों से की मुलाकात
चमोली में सीएम धामी ने ली अफसरों की बैठक, बदरीनाथ मास्टर प्लान को लेकर निर्देश दिए