मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कठुआ, जम्मू कश्मीर में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए उत्तराखंड के 5 वीर सपूतों के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर सीएम समेत कई और नेताओं ने वीर सपूतों को नमन किया।
धामी ने कहा कि राष्ट्र रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हमारे अमर शहीदों को सभी देशवासी सदैव अपनी स्मृतियों में जीवंत रखेंगे। आप सैन्यभूमि उत्तराखण्ड के गौरव हैं और हम सभी प्रदेशवासियों को आप पर गर्व है।

More Stories
सीएम धामी ने कई योजनाओं के लिए बजट को मंजूरी दी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड में रेल नेटवर्क की मजबूती को लेकर दिए प्रस्ताव
उत्तराखंड सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड को मिला गोल्ड अवार्ड