22 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अमर शहीदों को सीएम की श्रद्धांजलि

अमर शहीदों को सीएम की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कठुआ, जम्मू कश्मीर में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए उत्तराखंड के 5 वीर सपूतों के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर सीएम समेत कई और नेताओं ने वीर सपूतों को नमन किया।

धामी ने कहा कि राष्ट्र रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हमारे अमर शहीदों को सभी देशवासी सदैव अपनी स्मृतियों में जीवंत रखेंगे। आप सैन्यभूमि उत्तराखण्ड के गौरव हैं और हम सभी प्रदेशवासियों को आप पर गर्व है।

See also  उत्तराखंड STF का ऑपरेशन Fake Pill, इंटरनेशनल गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार