23 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कल खुलेंगे पवित्र हेमकुंड साहिब के कपाट

कल खुलेंगे पवित्र हेमकुंड साहिब के कपाट

पंज प्यारों की अगुवाई, पावन निशान साहिब की अगाध श्रद्धा और बैण्ड-बाजों की मधुर धुनों के बीच सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज गुरुद्वारा गोविन्दघाट से पवित्र हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ।

धार्मिक उल्लास और आस्था से सराबोर श्रद्धालुओं ने गोविन्दघाट से “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के गगनभेदी जयकारों के साथ अपनी आध्यात्मिक यात्रा का शुभारम्भ किया। प्रथम जत्थे की अगुवाई पावन पंज प्यारों द्वारा की गई, जो सिख परंपरा में श्रद्धा, सेवा और साहस के प्रतीक माने जाते हैं। कल खुलेंगे पवित्र हेमकुंड साहिब के कपाट

यात्रा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए चमोली प्रशासन और पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। संपूर्ण यात्रा मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

See also  देहरादून में अंतरराष्ट्रीय पीयर लर्निंग कार्यशाला

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहला जत्था आज रात्रि घांघरिया स्थित गुरुद्वारे में विश्राम करेगा। इसके उपरांत कल (23 मई 2026) को श्रद्धालु अंतिम पड़ाव की ओर प्रस्थान करेंगे। परंपरानुसार, प्रथम जत्थे के पवित्र धाम पहुंचने के बाद विधि-विधान एवं अरदास के साथ हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ आधिकारिक रूप से खोल दिए जाएंगे।

See also  अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 को राम सिंह कैड़ा ने झंडी दिखाकर रवाना किया
Ad 1