4 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक लैंसडाउन विधान सभा ग्रामीण क्षेत्र में कर्नल राम रतन नेगी प्रदेश अध्यक्ष , पूर्व सैनिक विभाग , उत्तराखंड कांग्रेस की ग्राम यात्रा को बड़ा जनसमर्थन मिला । इस यात्रा के दौरान गांवों में बसे पूर्व सैनिकों को सैनिक सम्मान पी कैप पाहनाकर सम्मानित किया गया । सैनिक परिवार को भी पी कैप देकर सम्मानित किया गया । कर्नल नेगी ने अपनी ग्राम पदयात्रा के दौरान अग्निवीर योजना के विरोध में , मनरेगा बचाओ संग्राम, वोट चोरी, राज्य सरकार की विफलताओं , उत्तराखंड में बहुत चर्चित घृणित अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे विषयों के खिलाफ लड़ने का ग्रामीणों का आह्वान किया ।
उन्होंने कहा राज्य सरकार की गलत नीतियों ने पहाड़ के ग्रामीण का विकास नहीं किया यह एक बजह है ग्रामीण क्षेत्र से बढ़ता पलायन अपनी जमीन अपना गांव कोई नहीं छोड़ना चाहता लेकिन सरकार की पहाड़ के विकास के प्रति उदासीनता लोगों को पलायन करने को मजबूर कर रही है।
कांग्रेस के प्रति मिल रहे अपार समर्थन से पता चल रहा है कि जनता बदलाव चाहती है। पंद्रह साल से एक ही जनप्रतिनिधि पर भरोषा जता कर लैंसडाउन विधान सभा क्षेत्र की जनता अपने साथ हुए घोखे से आक्रोशित है।

More Stories
चारधाम यात्रा की तैयारी तेज, 10 अप्रैल को होगी मॉक ड्रिल
चारधाम यात्रा रूट की तैयारी पर डीएम चमोली ने की समीक्षा बैठक
केदारनाथ धाम के रावल की सीएम धामी से मुलाकात