11 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

ऋषिकेश और डोईवाला में कांग्रेस का एक्शन बागी नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

ऋषिकेश और डोईवाला में कांग्रेस का एक्शन बागी नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा  के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी परवादून देहरादून के अंतर्गत आने वाले स्थानीय नगर निकायों ऋषिकेश नगर निगम और डोईवाला नगर पालिका परिषद के चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कांग्रेस संगठन से जुड़े लोगों को संगठन से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।

ऋषिकेश नगर निगम में कांग्रेस के मेयर पद के अधिकृत प्रत्याशी दीपक जाटव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दिनेश चंद्र मास्टर, महेंद्र सिंह और ऋषिकेश कांग्रेस पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय को चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण कांग्रेस संगठन से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।

See also  डोईवाला के धनयाड़ी में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत पर ग्रामीणों का फूटा ग़ुस्सा, नेशनल हाईवे किया जाम

डोईवाला नगर पालिका परिषद के चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सागर मनवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे राजवीर खत्री को भी कांग्रेस संगठन से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।

स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस विरोधी गतिविधियों में शामिल होने तथा विभिन्न वार्डों में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालो की सूची तैयार की जा रही है। शीघ्र ही इन लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

See also  सीएम धामी ने सभी डीएम के साथ की बैठक, दिए अहम निर्देश
Ad 1