22 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

5 चुनावी राज्यों के लिए कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्रभारियों का ऐलान किया, अमरजीत सिंह को फिर मिली पंजाब की जिम्मेदारी

5 चुनावी राज्यों के लिए कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्रभारियों का ऐलान किया, अमरजीत सिंह को फिर मिली पंजाब की जिम्मेदारी

आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत ने चुनाव संबंधी गतिविधियों के समन्वय के लिए कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक विशेष टीम का गठन किया है। 5 चुनावी राज्यों के लिए कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्रभारियों का ऐलान किया, अमरजीत सिंह को फिर मिली पंजाब की जिम्मेदारी

इस टीम के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को विभिन्न राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों से संबंधित सोशल मीडिया गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

1. पंजाब

अमरजीत सिंह, National Coordinator
(Current In-charge, Punjab)

अभय तिवारी, National Coordinator

2. उत्तराखंड

संदीप गुप्ता, National Coordinator

अक्षत सिंह, National Coordinator

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में भी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को चुनाव संबंधी सोशल मीडिया गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

See also  आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

मुख्य जिम्मेदारी

सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबंधित राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों से जुड़ी सोशल मीडिया गतिविधियों के प्रभावी समन्वय, रणनीतिक योजना तथा संगठन के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

विशेष रूप से उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव  अमरजीत सिंह को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए National Coordinator (Current In-charge, Punjab) के रूप में पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ मध्य प्रदेश के अभय तिवारी को भी पंजाब विधानसभा चुनाव से संबंधित सोशल मीडिया गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में चुनावी गतिविधियों के समन्वय के लिए संदीप गुप्ता एवं अक्षत सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

See also  उत्तराखंड में बीजेपी निकालेगी लोकतंत्र बचाओ यात्रा