19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

घोटाले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

घोटाले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

उद्यान विभाग में हुए घोटाले की जांच को लेकर, हाई कोर्ट के सीबीआई जांच के फैसले को चुनौती देने के लिए राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट गई। जहां सरकार को मुंह की खानी पड़ी। इस पर सियासत ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस मामले पर पूरी तरह हमलावर नजर आ रही है वहीं सरकार और भाजपा संगठन अपना बचाव करने में जुटे हैं। । उद्यान विभाग में हुए घोटालों को लेकर हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए सीबीआई जांच के के निर्देश दिए थे जिसके खिलाफ प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को यथावत रखते हुए राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए सीबीआई जांच के निर्देश दिए। दरअसल उद्यान विभाग में नर्सरी के नाम पर जहां घोटाले हुए हैं तो वहीं महंगे दामों पर बीज खरीद के मामले भी सामने आए हैं, जिसको लेकर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका डाली गई थी, जिस पर हाईकोर्ट ने मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे, यहां तक कि हाईकोर्ट के फैसले में भाजपा विधायक के भाई का नाम भी सामने आया था, वही हाई कोर्ट में जिस दौरान सुनवाई चल रही थी, इस दौरान सरकार के द्वारा उद्यान निदेशक हरविंदर सिंह बावेजा को सस्पेंड भी कर दिया गया था, वही एसआईटी का गठन भी सरकार के द्वारा जांच को लेकर किया गया था। लेकिन कोर्ट सरकार के निर्णय से असंतुष्ट नजर आया और हाई कोर्ट के द्वारा सीबीआई जांच के आदेश घोटाले को लेकर दिए गए,जिसके बाद सरकार हाई कोर्ट के निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची,लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार को झटका देते हुए सीबीआई जांच के आदेश यथावत रखें। इसके बाद कांग्रेस सरकार पर हमलावर नजर आ रही है और उद्यान मंत्री का इस्तीफा मांगने के साथ सरकार से सवाल पूछ रही है कि आखिरकार सरकार क्यों सुप्रीम कोर्ट गई जनता को यह भी बताना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि इस मामले में सरकार बड़े मगरमच्छ को बचाने की कोशिश कर रही है।

  • सरकार को अपनी एजेंसी पर भरोसा- गणेश जोशी
See also  मुख्य सचिव ने की मिसिंग लिंक फंडिंग की समीक्षा

वहीं उद्यान विभाग में हुए घोटाले को लेकर सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद उद्यान मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि सरकार को एसआईटी जांच पर भरोसा था,इसलिए सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी उद्यान विभाग में घोटालों की जांच एसआईटी करें। लेकिन सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय आया है, उसके बाद जो भी लोग सीबीआई जांच में दोषी होंगे उन पर कर्रवाई देखने को मिलेगी, वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी सरकार के सुप्रीम कोर्ट में जाने के निर्णय से सहमत नजर आ रहे हैं, और कांग्रेस पर सीबीआई जांच का स्वागत करने को लेकर तंज कस रहे हैं, कि कांग्रेस कभी सीबीआई जांच से संतुष्ट नही होती तो कभी सीबीआई जांच के पक्ष में नजर आती है,कांग्रेस पहले स्पष्ट करें कि कांग्रेस को सीबीआई पर क्यों शंका रहती है।

See also  आयुष विभाग की बैठक में भविष्य के रोड मैप पर मंथन

इस पूरे प्रकरण को दीपक करगेती ने खोला था, सरकार ने मामले की एसआईटी जांच की थी जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद दीपक ने हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल की, हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच के निर्देश दिए और सरकार इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चली गई, सुप्रीम कोर्ट ने मामले को यथावत रखते हुए सीबीआई जांच के निर्देश दिए इस पर दीपक ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया है।

उद्यान विभाग में हुए घोटाले को लेकर अब मान जा रहा है कि कई अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं तो कई सफेद पोश नेताओं की भी मुश्किलें बढ़ेगी। देखना दिलचस्प यह होगा कि आने वाले दिनों में सीबीआई इस पूरे प्रकरण को क्या अंजाम देती है और मामले में कौन दोषी पाया जाता है।