16 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग ने खोला मोर्चा

मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग ने खोला मोर्चा

गढ़वाल और कुमाऊं के दुशादं क्षेत्र में मनरेगा कानून में नाम परिवर्तित करने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को हटाकर जी राम जी योजना का कानून बनाते हुए केन्द्र की मोदी सरकार ने राज्य सरकारों पर 40% के बजट का बोझ डाल कर इस ग्रामीण रोजगार को खत्म करने की कोशिश की जिसके खिलाफ कांग्रेस ने मनरेगा बजाओ संग्राम पूरे देश में शुरू की जिसके चलते उत्तराखंड कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम अपने प्रदेश व्यापी अभियान के तहत पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी ने अपनी ग्रामीण यात्रा 24 जनवरी से शुरू की जिसमें गांव गांव में ग्रामीणों का उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है , ग्रामीणों में केन्द्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है।

See also  रसोई गैस की कालाबाजारी के खिलाफ देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन

कर्नल नेगी ने कहा केन्द्र सरकार आजीविका अधिकार जो कांग्रेस ने ग्रामीण भारत को दिया है उसे खत्म कर रही है हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे इसके लिए कांग्रेस देश के मेहनतकश मजदूरों का आह्वान मनरेगा बचाओ संग्राम में अपने अधिकार के लिए लड़ने के लिए एकजुट होने का ।

मनरेगा बचाओ संग्राम की इस यात्रा में उत्तराखंड कांग्रेस विचार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डा.आर पी ध्यानी , कर्नल राजदर्शन सिंह रावत , ने प्रतिभाग किया।