23 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस ने रायपुर विधानसभा में बीएलए 2 कार्यकर्ताओं को दी ट्रेनिंग

कांग्रेस ने रायपुर विधानसभा में बीएलए 2 कार्यकर्ताओं को दी ट्रेनिंग

रायपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलए -2 कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम रायपुर स्थित एक होटल में किया गया। जिसमें SIR प्रक्रिया के प्रभावी संचालन में बीएलए की भूमिका के साथ – साथ पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने में बीएलए के योगदान को लेकर रणनीति तैयार की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में प्रत्येक बीएलए मिशन मोड पर कार्य करें। निर्वाचन के अधिकारियों के साथ तालमेल स्थापित कर प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करें। कांग्रेस ने रायपुर विधानसभा में बीएलए 2 कार्यकर्ताओं को दी ट्रेनिंग

जनपद के मास्टर ट्रेनर अखिलेश उनियाल ने एसआईआर प्रक्रिया की बारीकियों को विस्तारपूर्वक समझाते हुए कहा कि सभी बीएलए इस बात को सुनिश्चित करें कि किसी भी तरह पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से कट न पाए।

See also  AICCTU ने देहरादून में किया प्रदर्शन, श्रमिकों को हक दिलाने की उठाई मांग

प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड में सत्ता के बदलाव की बयार है। सत्ता परिवर्तन संकल्प यात्रा के जरिये कांग्रेस पूरे प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता के बीच जा रही है।

कार्यक्रम में सूरत सिंह नेगी,विनीत प्रसाद भट्ट (बंटू), जसविंदर गोगी, शीशपाल बिष्ट,पार्षद अमित भंडारी, रॉबिन त्यागी, महेंद्र रावत, विनीत डोभाल, ब्लॉक अध्यक्ष सरिता बिष्ट, संजय उनियाल, बीएलए-1 सतेंद्र पंवार, जितेंद्र बिष्ट,तेजेन्द्र रावत, सुलेमान अली,विनीत डोभाल,सिद्धार्थ अग्रवाल आदि लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी ने किया।

 

 

See also  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की मुलाकात
Ad 2