उत्तराखंड में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा ने पार्टी छोड़ दी है और आज ही वो बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। महेश शर्मा कालाढूंगी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली ।
आज वो कालाढूंगी से बीजेपी विधायक बंशीधर भगत के सानिध्य में बीजेपी का हिस्सा बन जाएंगे। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में मची भगदड़ का असर कार्यकर्ताओं के मनोबल पर पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि प्रकाश जोशी को नैनीताल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में ही महेश शर्मा ने कांग्रेस से किनारा किया है
।

More Stories
दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली महिला मुक्केबाजों से मिले सीएम धामी
सीएम धामी ने की कांवड़ मेले की तैयारी की समीक्षा बैठक
युवाओं को विदेशों में रोजगार मुहैया कराने के लिए सीएम धामी की शानदार पहल