23 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

ऋषिकेश में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

ऋषिकेश में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

ऋषिकेश में पीएम मोदी की रैली से ठीक पहले जबरदस्त‌‌ सियासी संग्राम‌ छिड़ गया। कांग्रेस के नेताओं ने कुछ अमर सवालों को लेकर पीएम की रैली वाली जगह जाने की कोशिश की। कांग्रेस नेता पीएम से‌‌‌ सवाल करने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही‌ रोक लिया।

यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऋषिकेश आगमान पर यूथ कांग्रेस द्वारा अग्निवीर योजना वापस लो और अंकिता हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने के लिए सवाल प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछे जाने पर पुलिस प्रशासन द्वारा जबरन रोककर गिरफ्तार किया गया।

See also  पिथौरागढ़ के आठगांव सिलिंग में डीजे पर नाचने को लेकर भिड़ंत, दो लोग गिरफ्तार

मौके पर विधायक प्रत्याशी जयेंद्र रमोला, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी प्रजापति, मधु जोशी, उमा ओब्रॉय, पार्षद राधा रमोला, बृज भूषुण, रवि जैन, यूथ विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, मुकेश जाटव मनीष जाटव, हिमांशु कश्यप, अनीश पुनिया, रवि बिष्ट आदि मौजूद थे।