ऋषिकेश में पीएम मोदी की रैली से ठीक पहले जबरदस्त सियासी संग्राम छिड़ गया। कांग्रेस के नेताओं ने कुछ अमर सवालों को लेकर पीएम की रैली वाली जगह जाने की कोशिश की। कांग्रेस नेता पीएम से सवाल करने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया।

यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऋषिकेश आगमान पर यूथ कांग्रेस द्वारा अग्निवीर योजना वापस लो और अंकिता हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने के लिए सवाल प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछे जाने पर पुलिस प्रशासन द्वारा जबरन रोककर गिरफ्तार किया गया।
मौके पर विधायक प्रत्याशी जयेंद्र रमोला, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी प्रजापति, मधु जोशी, उमा ओब्रॉय, पार्षद राधा रमोला, बृज भूषुण, रवि जैन, यूथ विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, मुकेश जाटव मनीष जाटव, हिमांशु कश्यप, अनीश पुनिया, रवि बिष्ट आदि मौजूद थे।

More Stories
कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल कमेंट और पोस्ट ना करने की थी हिदायत
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी
निर्वाचित होने के बाद सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से मिले दिनेश आर्य