उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशासन गुरदीप सिंह सप्पल से उनके देहरादून प्रवास के दौरान मुलाकात कर प्रदेश की संगठनात्मक गतिविधियों तथा पार्टी संगठन की मजबूती के लिए किये जा रहे कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्हें प्रदेश की राजनैतिक स्थिति से अवगत कराया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशासन गुरदीप सिंह सप्पल के देहरादून प्रवास के दौरान दोनों नेताओं ने उनसे मुलाकात कर उत्तराखण्ड प्रदेश में संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। कांग्रेस नेताओं ने सप्पल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कां अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में राज्यभर में प्रमुख मुद्दों पर किये जा रहे आन्दोलन एवं संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें अवगत कराया।

More Stories
सीएम धामी ने मुजफ्फरनगर गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार में बनेगा ईएसआई मेडिकल कॉलेज
जसपुर में सीवरेज को लेकर धामी सरकार सरकार के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की हरी झंडी