23 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पुण्यतिथि पर दिवंगत हेमवती नंदन बहुगुणा को कांग्रेस नेताओं ने किया नमन

पुण्यतिथि पर दिवंगत हेमवती नंदन बहुगुणा को कांग्रेस नेताओं ने किया नमन

देश के महान नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं अविभाजित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत हेमवती नन्दन बहुगुणा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर महानगर कांग्रेसजनों ने आज एमडीडीए काम्प्लेक्स घंटाघर स्थित स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। पुण्यतिथि पर दिवंगत हेमवती नंदन बहुगुणा को कांग्रेस नेताओं ने किया नमन

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि गढ़वाल के एक छोटे से गांव बुधाणी में सामान्य परिवार में जन्मे हेमवती नन्दन बहुगुणा जी ने जिस प्रकार से गढ़वाल से इलाहाबाद तक की शैक्षणिक यात्रा, छात्र राजनीति, स्वतंत्रता संग्राम और फिर देश की आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के विधायक से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, भारत सरकार के संचार मंत्री से लेकर वित्त मंत्री और लम्बे समय तक विपक्ष के नेता के रूप में देश को नेतृत्व दिया और जीवनभर जिस विचारधारा पर चले तथा कभी उन पर समझौता नहीं किया उससे उन्होंने देश की भावी पीढ़ियों को धर्मनिरपेक्षता की ठोस विचारधारा विरासत में दी और देश में वैचारिक कीर्तिमान स्थिापित किये।

See also  महंगाई के मुद्दे पर बढ़ी तकरार, यूथ कांग्रेस सचिव ऋषेंद्र महर का सरकार पर प्रहार

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि हेमवती नन्दन बहुगुणा व्यक्ति नहीं बल्कि विचाधारा थे। बहुगुणा जी ने अपने पूरे जीवन में कभी सिद्धांतों एवं विचारधारा की कीमत पर समझौता नहीं किया। उन्होंने हमेशा कहा कि ‘हिमालय टूट सकता है पर झुक नहीं सकता’। उन्होंने ने कहा कि बहुगुणा जी के ऊपर अंग्रेज सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान दस हजार जिन्दा या मुर्दा इनाम रखा था और जब वे गिरफ्तार हुए तो माफी मांगने की शर्त पर अंग्रेज सरकार ने उनको छोडने की पेशकश उनके पिता के माध्यम से की थी किन्तु बहुगुणा जी ने माफी मांगने से साफ मना कर दिया था।

See also  ऊधमसिंहनगर में आज स्कूल बंद रहेंगे

इस अवसर पर पूर्व मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल, पूर्व पार्षद अनूप कपूर, सुनील कुमार बांगा, सोम प्रकाश बाल्मीकि, राजेश चंदेल, रवि बबलू, रवि प्रकाश शर्मा, सुरेश चन्द, शिव कुमार, मुकेश सोनकर, सुनील कुमार, ओमी यादव, वीरेंद्र कुमार, निखिल,कमल ,सुशील डोभाल, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।