24 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

16 फरवरी के प्रदर्शन को लेकर डोईवाला में कांग्रेस की बैठक

16 फरवरी के प्रदर्शन को लेकर डोईवाला में कांग्रेस की बैठक

परवादून जिला कांग्रेस कमेटी ने आज डोईवाला ब्लॉक सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने की। इस दौरान आगामी 16 फरवरी को देहरादून में प्रस्तावित राजभवन घेराव कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया।

प्रीतम सिंह ने कहा की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज उत्तराखंड का प्रत्येक वर्ग परेशान है। बेरोजगारी, बेलगाम महंगाई और बिगड़ती कानून व्यवस्था ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर न होना और भ्रष्टाचार के बढ़ते मामले सरकार की विफलता का प्रमाण हैं। 16 फरवरी को होने वाला राजभवन घेराव ऐतिहासिक होगा। डोईवाला और परवादून जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता देहरादून कूच कर सोई हुई सरकार को जगाने का काम करेंगे।

See also  डीएम पिथौरागढ़ ने लिया निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा की जिला कांग्रेस इस घेराव को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को लामबंद कर दिया है। यह लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि उत्तराखंड के स्वाभिमान और युवाओं के हक की है। डोईवाला से कार्यकर्ताओं का विशाल रेला 16 फरवरी को देहरादून की सड़कों पर उतरेगा। मनरेगा जैसी योजनाओं में कथित कटौती और जनविरोधी नीतियों के विरोध में।

डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी और विकास कार्यों की अनदेखी से युवाओं में भारी आक्रोश है। हम भारी संख्या बल के साथ राजभवन की ओर कूच करेंगे और जनता की आवाज बुलंद करेंगे।

See also  देहरादून में जबरदस्त सियासी संग्राम, कांग्रेस ने किया बीजेपी दफ्तर कूच, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप

 

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि 16 फरवरी को डोईवाला से भारी संख्या में कार्यकर्ता देहरादून पहुंचेंगे। बैठक में पूर्व काबीना मंत्री प्रीतम सिंह,परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी,देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर,सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल,मनोज नौटियाल,रेखा बहुगुणा,पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,अब्दुल रज्जाक,ईश्वर पाल,हाजी मीर हसन,उमेद बोरा,जितेंद्र कुमार, एसपी बहुगुणा,रफल सिंह,ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी,सुनील थपलियाल,जितेंद्र बिष्ट,गुरदीप सिंह,देवराज सावन,अंशुल त्यागी,रेणु चुनारा,सुशील सैनी,अफसाना अंसारी,रेखा कांडपाल सती,रीना क्षेत्री,इंद्रजीत सिंह,प्रकाश नेगी,शंकर मेहरालू,राहुल सैनी,स्वतंत्र बिष्ट,मनोज पाल,आरिफ अली,मोइन खान,गौरव मल्होत्रा,अमित सैनी,राजेंद्र बिष्ट,महेश कुकरेती,सुनील बर्मन,भारत भूषण,नागेन्द्र सिंह व स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी पेपर लीक का आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार