उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बदरीनाथ से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पीसीसी चीफ करन माहरा को भंडारी ने इस्तीफा भेजा है। इसके साथ ही पौड़ी लोकसभा की सभी 14 सीटों पर अब कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं बचा।
राजेंद्र भंडारी को लेकर पहले से ही अटकलें लगाई जा रहीं थीं। दरअसल बदरीनाथ जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सरकार ने दो बार कार्रवाई की थी। इसके बाद से ही राजेंद्र भंडारी के पार्टी छोड़ने की अटकलें थीं और अब उन्होंने ऑफिशियली पार्टी छोड़ दी है। लोकसभा चुनाव के दौरान एक विधायक का पार्टी छोड़ना बड़ा झटका माना जा रहा है।

More Stories
कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल कमेंट और पोस्ट ना करने की थी हिदायत
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी
निर्वाचित होने के बाद सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से मिले दिनेश आर्य