अग्निवीर भर्ती के खिलाफ उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग का आंदोलन जारी है। आज कर्नल आर आर नेगी की अगुवाई में लैंसडौन के बाद भारी वर्षा के बीच जहरीखाल में जनसभा की गई । इसके बाद गुमखाल में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस महासचिव आनंद सिंह रावत भी आंदोलन में शामिल हुए।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कर्नल नेगी और उनकी टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद किया। कर्नल आर आर नेगी ने सभी स्थानीय जनता को अग्निवीर भर्ती से देश की सुरक्षा और प्रदेश के युवाओं के रोज़गार में हो रहे दुष्प्रभाव की जानकारी दी और भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में मौजूदगी दर्ज कराने और अभियान को समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया। अंत में भारत माता की जयकार की गूंज ने वातावरण में जोश का माहौल देखने को मिला।

More Stories
नारी शक्ति वंदन के समर्थन में देहरादून में बीजेपी की बाइक रैली, दीप्ति रावत ने कहा आधी आबादी को अधिकार दिलाने का उत्सव
सीबीएसई दसवीं बोर्ड में देहरादून के इस स्कूल के बच्चों का कमाल, मैनेजमेंट ने स्टूडेंट्स और स्टाफ की सराहना की
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत मिली और मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर जाकर लिया एक्शन