9 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, महंगाई को लेकर जनता विरोध

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, महंगाई को लेकर जनता विरोध

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महंगाई (खासकर रसोई गैस/LPG की बढ़ती कीमतों) के विरोध में आज बल्ली वाला चौक,कैंट विधानसभा मे पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चौहान के आव्हान पर कांग्रेस महिलाओं और कांग्रेस संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

पूर्व विधायक राजकुमार ने LPG सिलेंडर की कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी के खिलाफ महिलाओं से अपील की है। उन्होंने महिलाओं को काली साड़ी पहनकर बर्तनों (utensils) के साथ रैलियां निकालने और प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। पूर्व मेयर प्रत्याशी विरेंद्र पोखरियाल ने काहा यह बढ़ोतरी घरेलू बजट पर सीधा असर डाल रही है, ये महंगाई “महिलाओं के खिलाफ” है।

See also  बजट सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से मिले सीएम धामी

पोखरियाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी को “Inflation Man” कहा है, पूर्व महा नगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने महंगाई के बोझ को लोगों की कमाई पर चोट बताया ओर “जनता की लूट” बताया।

उन्होंने महिलाओं के अधिकार और महंगाई मुक्ति के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया, विरोध प्रदर्शन मे पूर्व डी ए वी कॉलेज अध्यक्ष महिपाल शाह, कांग्रेस नेता हितेश छेत्रि, पीयूष जोशी,सुनील बांगा, भागेश्वरी देवी, माला देवी, खुशी, फरज़ाना, भूरी, अनीता, रीना,पुनीत कुमार, रंजीत कुमार, रेखा, राजेश, अनुज एवं सभी कांग्रेस साथी उपस्थिति रहे।