उत्तराखंड में महिलाओं एवं नाबालिग बेटियों के खिलाफ लगातार बढ़ते अपराधों तथा अंकिता भंडारी हत्याकांड में प्रभावशाली लोगों को संरक्षण दिए जाने के विरोध में आज जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार द्वारा झंडा चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार का “बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ” का नारा पूरी तरह खोखला साबित हो चुका है और प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
पुतला दहन के उपरांत *जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यालय, जनसेवा केंद्र, कोटद्वार में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी ने कहा* —
“उत्तराखंड में महिला सुरक्षा की स्थिति बेहद चिंताजनक है। भाजपा सरकार केवल नारों और विज्ञापनों तक सीमित रह गई है। बेटियों की सुरक्षा देने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी जैसी घटनाएं यह साबित करती हैं कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है।”
उन्होंने कहा कि प्रदेश में फास्ट ट्रैक कोर्ट, सख्त कानून और ठोस सुरक्षा व्यवस्था की तत्काल आवश्यकता है, लेकिन भाजपा सरकार इस दिशा में गंभीर नहीं है।
*इसके पश्चात जिलाध्यक्ष कांग्रेस कोटद्वार श्री विकास नेगी जी* ने कहा
“बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा आज महिला सुरक्षा के मामले में पूरी तरह फेल हो चुकी है। सबसे शर्मनाक तथ्य यह है कि महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के खिलाफ अपराधों में स्वयं भाजपा के पदाधिकारी और नेता शामिल पाए जा रहे हैं, लेकिन सरकार और पुलिस मौन साधे हुए है।” उन्होंने भाजपा से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि — पूर्व भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी अनामिका शर्मा पर 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप करवाने का आरोप, भाजपा युवा मोर्चा नेता देव सिंह बगड़वाल पर 16 वर्षीय लड़की के अपहरण व बलात्कार का मामला, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता कमल रावत पर नाबालिग से बलात्कार,भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा पर 14 वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न,मुकेश बोरा पर महिला से नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म व उसकी बेटी को धमकी देने का मामला, भाजपा ओबीसी मोर्चा से जुड़े आदित्य राज सैनी पर नाबालिग से गैंगरेप व हत्या का मामला,
हल्द्वानी दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर विधवा महिला व उसकी 13 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण, तथा रुद्रपुर नगर निगम पार्षद पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न का मुकदमा —
यह सभी घटनाएं भाजपा की महिला सुरक्षा को लेकर विफलता को उजागर करती हैं। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा —
अब अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के प्रदेश प्रभारी का नाम सामने आना यह साबित करता है कि अपराधियों को सत्ता के शीर्ष स्तर तक संरक्षण प्राप्त है। आखिर भाजपा सरकार और उसके प्रतिनिधियों की चुप्पी क्या दर्शाती है?
*महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मीना बछवाण जी ने कहा* —
“प्रदेश की हर मां आज अपनी बेटी को लेकर डरी हुई है। भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा में पूरी तरह विफल रही है।”
*वहीं पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री संजय मित्तल जी एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रवीन रावत जी* ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला सुरक्षा और न्याय के मुद्दे पर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी। प्रदर्शनकारियों ने पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी की सजा, मामले की निष्पक्ष जांच, तथा राज्य में बेटियों की सुरक्षा के लिए सख्त और प्रभावी कानून लागू करने की मांग की। कार्यक्रम का आयोजन समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय और प्रदेश की बेटियों को सुरक्षा नहीं मिलेगी, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी,कोटद्वार कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास नेगी जी, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह बिष्ट जी,महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछुवाण जी, पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत जी,पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल जी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत जी, प्रदेश सचिव गणेश नेगी जी, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा असवाल जी, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण जी,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत जी, महावीर सिंह नेगी जी,महानगर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बृजपाल सिंह नेगी जी,पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल जी, विधानसभा अध्यक्ष साबर सिंह नेगी जी, कोषाध्यक्ष सुदर्शन रावत जी, सेवादल अध्यक्ष महावीर सिंह रावत जी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील सेमवाल जी, प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया नीरज बहुगुणा जी,संरक्षक देवेंद्र सिंह नेगी जी, संरक्षक विजय माहेश्वरी जी, प्रीति देवी, गोपाल सिंह गोसाई जी,प्रवक्ता हेमचंद पवांर जी, नगर प्रवक्ता राकेश शर्मा जी, दान सिंह रावत जी,सूरज प्रकाश जी,महानगर सोशल मीडिया अध्यक्ष कमल किशोर बिष्ट जी , कार्यालय सचिव राजीव कपूर जी, मो स्वाले जी,पूर्व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित राज जी ,महामंत्री मानशेर सिंह सैनी जी, महामंत्री उपेन्द्र सिंह नेगी जी, धर्मपाल सिंह बिष्ट जी,सुरेंद्र सिंह जी, राजेंद्र सिंह असवाल जी,संरक्षक चंद्र मोहन सिंह रावत जी, सतेंद्र सिंह नेगी जी, सूरमान सिंह नेगी जी,प्रवीन जोशी जी, सुदर्शन भंडारी जी, हुकुम सिंह रावत जी, जितेंद्र सिंह बिष्ट जी, मंदीप जी, महेश जी, धर्मेंद्र सिंह रावत जी, भारतेंदु रावत जी, विनोद नेगी जी,आदि कांग्रेस जन शामिल हुए।

More Stories
सीएम धामी ने मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों को दिखाई हरी झंडी
सीएम धामी ने लेखक गांवों थानो जाकर दी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई को विनम्र श्रद्धांजलि
पत्रकार प्रेस परिषद की बैठक, अशोक गुलाटी ने बढ़ाया सभी सदस्यों का उत्साह