6 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बदरीनाथ यात्रा को प्लास्टिक फ्री बनाने की कवायद

बदरीनाथ यात्रा को प्लास्टिक फ्री बनाने की कवायद

बद्रीनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी,रिसाइकल कंपनी के प्रतिनिधि एवं वर्चुअल माध्यम से एसडीएम उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ, अधिशासी अधिकारी बद्रीनाथ उपस्थित रहे।उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ चन्द्रशेखर वशिष्ठ ने जानकारी दी कि बद्रीनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन एवं रिसाइकल कंपनी के मध्य औपचारिक अनुबंध किया गया है। बदरीनाथ यात्रा को प्लास्टिक फ्री बनाने की कवायद

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्लास्टिक मुक्त अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि रिसाइकल कंपनी के कार्मिक व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा प्लास्टिक बोतल पेय पदार्थों के थोक विक्रेताओं, दुकानदारों, होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों के साथ समन्वय स्थापित कर धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों को जागरूक करें। उन्होंने कंपनी के प्रबंधन को अधिशासी अधिकारी के साथ समन्वय बनाते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

See also  सीएम धामी ने की शासी निकाय की बैठक, अहम मुद्दों पर मंथन

रिसाइकल कंपनी के प्रतिनिधि रोहित जोशी ने बताया कि प्लास्टिक निर्मित बोतलों पर क्यूआर कोड प्रणाली लागू की गई है, जिससे इनके संग्रहण एवं पुनर्चक्रण की प्रक्रिया को सुगम बनाया जा सके। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि चिप्स, मैगी एवं अन्य प्लास्टिक पैकेट्स पर भी क्यूआर कोड लगाने का प्रस्ताव है। विगत वर्ष धाम क्षेत्र में आठ रीसाइक्लिंग सेंटर संचालित थे आवश्यकता पड़ने पर इस वर्ष इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा लगभग 60 कार्मिकों को इस अभियान में तैनात किया जायेगा।

कंपनी द्वारा गोविंदघाट, बद्रीनाथ धाम एवं माणा क्षेत्र में प्लास्टिक बोतल पेय पदार्थों के थोक विक्रेताओं, दुकानों, होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को न्यूनतम 10 रुपये के क्यूआर कोड उपलब्ध कराए जायेंगे । साथ ही इन क्षेत्रों में डिपॉजिट रिफंड काउंटर स्थापित किए जायेंगे , जहां से यात्री क्यूआर कोड युक्त खाली बोतल जमा कर निर्धारित धनराशि वापस प्राप्त कर सकेंगे।

See also  CM धामी ने दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में की शिरकत

जिलाधिकारी ने आमजन एवं तीर्थयात्रियों से अपील की कि वे प्लास्टिक मुक्त बद्रीनाथ धाम के संकल्प को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, प्लास्टिक का उपयोग न्यूनतम करें तथा उपयोग के पश्चात निर्धारित काउंटरों पर जमा कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ एवं हरित धाम का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

See also  डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक
Ad 1