14 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में सराफ व्यापारियों का प्रदर्शन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

देहरादून में सराफ व्यापारियों का प्रदर्शन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

देहरादून में सराफ व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना नहीं खरीदने की अपील के विरोध में कैंडल मार्च निकाला । इस मार्च को महानगर व्यापार प्रकोष्ठ ने समर्थन देने की घोषणा की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि व्यापारियों की आजीविका और बाजार व्यवस्था को प्रभावित करने वाले फैसलों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

पूर्व महानगर अध्यक्ष कांग्रेस लालचंद शर्मा ने कहा कि सराफ व्यापारियों की चिंता पूरी तरह जायज है। उन्होंने कहा कि लगातार बदलती नीतियों और केंद्र सरकार के बयानों से व्यापारियों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा छोटे और मध्यम व्यापारियों के साथ खड़ी रही है और देहरादून के सराफ व्यापारियों के इस शांतिपूर्ण आंदोलन का समर्थन करती है। शर्मा ने कहा कि सरकार को ऐसा कोई संदेश नहीं देना चाहिए जिससे बाजार और व्यापार प्रभावित हो।

See also  एसआईआर को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा व्यापारियों और छोटे कारोबारियों पर आधारित है, लेकिन केंद्र सरकार की नीतियों से व्यापारी वर्ग लगातार दबाव महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि सोने के व्यापार से जुड़े हजारों परिवारों की रोजी-रोटी इस क्षेत्र पर निर्भर है और सरकार को उनकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व्यापारियों के सम्मान और उनके अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

कांग्रेस महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील बांगा ने कहा कि देहरादून के सराफ व्यापारियों द्वारा निकाला जा रहा केंडल मार्च लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को बार-बार असमंजस और आर्थिक दबाव में डालने वाली नीतियों से बाजार प्रभावित हो रहा है। बांगा ने कहा कि कांग्रेस महानगर व्यापार प्रकोष्ठ इस आंदोलन को पूर्ण समर्थन देता है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए संवाद स्थापित करना चाहिए व्यापारी मनीष गर्ग वीरेंद्र बिष्ट हिमांशु बिष्ट आमिर खान रजत कुमार प्रवीण बांग्ला राम कपूर अजीत सिंह चमन लाल गुरुनेन सिंह असरेज अली दीक्षांत कुमार शाहिद सिद्दीकी महेश राशिद राज पप्पू सिंह आमिर मुन्ना महेश शंकर राजू आबिद सागर राजकुमार अमजद जुनैद राजेंद्र सिंह घई आदि