9 November 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्ला बोल, राजभवन कूच के जरिए सरकार को घेरा

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्ला बोल, राजभवन कूच के जरिए सरकार को घेरा

उत्तराखंड में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा बलात्कार व हत्या, आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सरकार और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोटों की डकैती जैसे मुद्दों पर राज्य की भाजपा सरकार को पूर्णतया असफल बताते हुए भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत,कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक फुरकान अहमद , हरीश धामी, ममता राकेश, भुवन कापड़ी,लखपत बुटोला, वीरेंद्र जाती,सुमित हृदयेश,रवि बहादुर आदि नेताओं के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से विशाल जुलूस के रूप में राजभवन की ओर कूच किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग करते हुए वोट चोर गद्दी छोड़, गुंडागर्दी की सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी व आपदा पीड़ितों को न्याय दो के नारे लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना के संचालन में राजपुर रोड होते हुए बहल चौक दिलाराम बाजार होते हुए कैंट रोड होते हुए राजभवन की ओर बड़ी। हाथीबड़कला पुलिस चौकी की बाद लगाए गए पुलिस बैरियर पर जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम पहुंचा तो वहां पहले से तैनात भरी पुलिस बल ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया जिस पर कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा समेत अनेक नेता बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़ गए और बहुत सारे नेता व कार्यकर्ता सड़क पर धरने में बैठ गए और काफी देर तक राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी होती रही।

See also  सीएम धामी ने किया राज्य युवा उत्सव का उद्घाटन

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने राज्य की सरकार को हर मिर्च पर पूर्णतया असफल बताते हुए राज्य में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था पर सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा बलात्कार व हत्या के मामलों की बाढ़ आई हुई है और अफसोसनाक बात यह है कि इन मामलों में अधिकांश मामलों में भाजपा सरकार व पार्टी के दायित्वधारियों, पदाधिकारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि त्रि स्तरीय पंचायत चुनावों में राज्य निर्वाचन आयोग के साथ मिल कर भाजपा सरकार व पार्टी ने वोटों की डकैती की और प्रदेश को बिहार व उत्तरप्रदेश की तर्ज पर माफिया और अपराधियों का राज्य बना दिया। श्री माहरा ने कहा कि आज पूरा प्रदेश आपदा से घिरा हुआ है और राज्य सरकार का आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य के भाजपा नेताओं पर प्रदेश की जनता की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि आज जब प्रदेश की जनता आपदाओं से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है ऐसे में भाजपा नेता कुर्सी की लड़ाई में लगे हैं और एक दूसरे को फूलों के गुलदस्ते भेंट कर रहे हैं। माहरा ने कहा कि प्रदेश की निकम्मी सरकार को अब एक भी दिन सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है इसलिए आज कांग्रेस कार्यकर्ता राज्यपाल से प्रदेश की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग करने आए है।

See also  हिमालय निनाद उत्सव में शामिल हुए सीएम धामी

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार की असफलताओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा स्वास्थ्य कानून व्यवस्था व रोजगार जैसे सभी मुद्दों पर फिसड्डी साबित हुई है और इनको लगातार दो बार प्रदेश की जनता ने सरकार बनाने का बहुमत दिया किन्तु इन्होंने प्रदेश की जनता को निराशा के सिवाय कुछ नहीं दिया इसलिए इस सरकार को अब सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है और राज्यपाल से हमारी मांग है कि इस सरकार को तत्काल बर्खास्त करें । इस अवसर पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुंसोला, पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन,पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत,महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला,युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास नेगी, एस सी विभाग अध्यक्ष मदन लाल, सेवा दल राज्य प्रमुख हेमा पुरोहित, एन एस यू आई अध्यक्ष विकास नेगी, श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप जोशी, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, पूर्ण सिंह रावत, नीनू सहगल, सुनील जायसवाल, प्रधान सुलेमान अंसारी, सुंदर लाल मुयाल , लाल चंद शर्मा, मोहित उनियाल, राजेंद्र चौधरी, राजीव चौधरी, दिनेश चौहान,अमन गर्ग, मुशर्रफ,उत्तम मोहित उनियाल,गरिमा माहरा दसौनी,डॉक्टर प्रतिमा सिंह, सुजाता पॉल,सीपी सिंह,प्रदीप थपलियाल,कुंवर सजवान,शीश पाल सिंह बिष्ट,राजेंद्र भंडारी, गुल मोहम्मद समेत हजारों पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।

See also  सीएम धामी ने पंतनगर में किया कृषक सम्मेलन का उद्घाटन

लगभग दो बजे भारी पुलिस बल के साथ सिटी मैजिस्ट्रेट व एसपी पुलिस ने बैरिकेडिंग में चढ़े व धरने पर बैठे नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू किया व लगभग डेढ़ सौ नेता कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया जहां से साढ़े तीन बजे सभी को रिहा कर दिया गया।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि हमारी अब लड़ाई आर पार की है और कांग्रेस अब सड़कों पर उतर कर और जनता के बीच जा कर भाजपा सरकार को आने वाले २०२७ के विधान सभा चुनावों में बेदखल करने के लिए व्यापक जन आंदोलन चलाएगी। श्री धस्माना ने आज के कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।