15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

दिल्ली में आज होगा कांग्रेस के नए मुख्यालय का उद्घाटन

दिल्ली में आज होगा कांग्रेस के नए मुख्यालय का उद्घाटन

दिल्ली में आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मुख्यालय “इंदिरा गांधी भवन, का उद्घाटन होगा। 9A, कोटला मार्ग में बने उद्घाटन के शुभ अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के सभी शीर्ष नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ये नया मुख्यालय पार्टी के भविष्य के नए आयाम स्थापित करेगा।

ये मुख्यालय आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जो कार्यकर्ताओं को एक ही स्थान पर सभी प्रकार की जानकारी और संसाधन उपलब्ध कराएगा। ये कार्यकर्ताओं के समर्पण को और अधिक प्रोत्साहित करेगा और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को और सुदृढ़ बनाएगा।

See also  महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब; मंदिरों में सुरक्षा और सुगम दर्शन हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं

करन माहरा ने कहा कि ये भवन केवल एक भौतिक संरचना नहीं है, बल्कि यह कांग्रेस के आदर्शों, सिद्धांतों और जनसेवा के प्रति पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह मुख्यालय न केवल संगठनात्मक कार्यों को सशक्त बनाएगा, बल्कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस के उद्देश्यों को पूरा करने की प्रेरणा देगा।

उन्होंने ये भी कहा कि मुख्यालय पार्टी के सभी सदस्यों और कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणा का केंद्र बनेगा। इससे संगठनात्मक कार्य अधिक प्रभावी ढंग से संचालित होंगे और पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत होगी। यह नई संरचना कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपनी क्षमता बढ़ाने और पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

See also  श्रीनगर में स्टंटबाजी कर रहे थे हरियाणा के युवक, पुलिस ने सिखाया सबक