13 February 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

वीरेंद्र पोखरियाल बोले झूठ की राजनीति से बाज आए बीजेपी

वीरेंद्र पोखरियाल बोले झूठ की राजनीति से बाज आए बीजेपी

कांग्रेस से देहरादून नगर निगम में मेयर पद के प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा है कि दून की समस्याओं के हल का खाका उनके पास है और वो पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि दून नगर निगम को आदर्श नगर निगम बनाने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जन सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता अनर्गल बयानबाजी से जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं लेकिन जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है और इस चुनाव में जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। इस अवसर पर कई पार्टियों के लोगों ने कांग्रेस एवं मेयर प्रत्याशी वीरेन्द्र पोखरियाल के प्रति आस्था जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 

यहां राजधानी में विभिन्न वार्डों में जन संपर्क अभियान के चलते आयोजित जन सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा की राज्य सरकार एवं नगर निगम के निवर्तमान बोर्ड पर निशाना साधते हुए कहा है कि नगर निगम में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार एवं घोटाले हुए है और उन घोटालों को उजागर करने का हरसंभव कार्य किया जायेगा।

See also  गोद लिए गांवों के अभियान की समीक्षा

उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए मतदाताओं के बीच जाना केवल वोट हासिल करने तक सीमित होना नहीं है। उन्होंने कहा कि बल्कि जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने से ही जनसेवक बनता है। उन्होंने कहा कि इसलिए आज देहरादून की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए वह मेयर प्रत्याशी के तौर पर आप सभी के बीच में है। उन्होंने इस अवसर पर जनता से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में अपना मतदान करें।

उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के मुखिया व भाजपा के नेता अनर्गल बयानबाजी कर जनता को बरगलाने का काम कर रहे है और सभी को उनके झांसे में नहीं आना है और इस प्रकार की भाजपा की तथ्यहीन बयानबाजियों का पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही दून व वार्डों का समुचित विकास कर सकती है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने कहा कि चेक एंड बैलेंस जरूरी है और एक ही पार्टी को जिताकर आप सभी का यह हाल हो गया है। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं की मांग के लिये जनता को आज सड़कों पर उतरना पड़ रहा है और इससे साबित होता है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।

See also  राष्ट्रीय खेलों में मलखंभ खिलाड़ियों का हुनर

उन्होंने जनता का आहवान करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में आज छोटी सरकार को बदलिए और बड़ी सरकार को बदल देंगें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विकासपरक सोच है और व्यापक स्तर पर विकास किया जायेगा।

इससे पूर्व गुरुद्वारा हरकिशन सिंह पटेल नगर से कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने गुरुद्वारे में मकर संक्रांति के मौके पर कीर्तन में नमन किया और तत्पश्चात नेहरू कॉलोनी में आयोजित की गई जगन्नाथ रथ यात्रा और कांवली रोड में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। दोपहर में वार्ड 94 और वार्ड 95 की संयुक्त बैठक में शामिल हुए और वहां पर सभी से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।

See also  साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ पौड़ी पुलिस का जागरुकता अभियान

इस दौरान राजेश यादव, रोहित यादव, कल्पना यादव, शंकर सिंह ने अपने साथियों समेत कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदीप रावत वार्ड 95,जितेंद्र कुमार वार्ड 94 दोनो वार्ड की संयुक्त बैठक आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड 96 नवादा के पार्षद प्रत्याशी सचिन थापा की बैठक में प्रतिभाग किया और वहां पर सघन जन संपर्क अभियान चलाया और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से वोट मांगें।

इस अवसर पर बैठक व जनसंपर्क में मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल के साथ ही पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक विक्रम सिंह नेगी, राजेंद्र भंडारी ब्लॉक प्रमुख दुगड़डा, रुचि कैंतुरा, महावीर सिंह रावत, निधि नेगी, राजेंद्र नेगी, कैलाश बिष्ट, विशाल क्षेत्री, बीना नेगी, राजेंद्र बिष्ट, मोहित उनियाल, गौरव चौधरी, महावीर रावत, राजेंद्र शाह महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी, पंकज क्षेत्री, विजय प्रताप मल्ल, राजेश वालिया, सूरत सिंह नेगी, महेश जोशी, सुनील नौटियाल, नीरू, सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, नरेंद्र थापा, आनंद रावत, अश्विनी बहुगुणा, अनिल बस्नेत, अनिता क्षेत्री, कविता थापा आदि उपस्थित थे।