6 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धामी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर नकेल

धामी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर नकेल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचार मुक्त शासन की मुहिम के तहत महज तीन साल से कम समय में विजिलेंस टीम ने रिकॉर्ड 57 ट्रैप कर 68 भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा है। भ्रष्टाचारियों पर ये कार्रवाई ‘भ्रष्टाचारमुक्त एप 1064’ की लॉन्चिंग के बाद तेजी से हुई है।

भ्रष्टाचार मुक्त एप 1064 पर अब तक करीब 973 विजिलेंस और नॉन विजिलेंस की शिकायतों दर्ज हुई हैं। इनमें से भ्रष्टाचार से जुड़ी 38 शिकायतों पर विजिलेंस जांच गतिमान है। जबकि नॉन विजिलेंस से जुड़ी शिकायतें सम्बन्धित विभागों को भेजी गई हैं।

ये एप न केवल विजिलेंस बल्कि आम नागरिक के लिए भी मददगार साबित हो रहा है। ऑनलाइन शिकायत दर्ज होने के बाद विजिलेंस शिकायत का जिम्मेदारी के साथ समय पर निस्तारण कर रही है। पिछले 20 सालों तक 220 ट्रैप में 232 गिरफ्तार हुए लेकिन अब 3 साल में ही रिकॉर्ड 57 ट्रैप कर 68 भ्रष्टाचारियों पर विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस साल अब तक रिकॉर्ड 23 ट्रैप कर 30 को जेल भेज दिया है।

See also  श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बीजेपी ने किया नमन

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 2022 में विजिलेंस ने 14 ट्रैप और 15 गिरफ्तारी की। 2023 में विजिलेंस ने यह कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए 18 ट्रैप कर 20 भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा। जबकि 2024 में विजिलेंस भ्रष्टाचारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाई में जुटा है। अब तक 9 माह में विजिलेंस ने रिकॉर्ड 23 ट्रैप कर 30 रिश्वतखोरों को जेल भेजा है।

See also  बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी को लेकर गणेश गोदियाल का बीजेपी सरकार पर निशाना
Ad 1