17 September 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मयूख महर के नेतृत्व में आज पिथौरागढ़ प्रशासन के खिलाफ धिक्कार दिवस

मयूख महर के नेतृत्व में आज पिथौरागढ़ प्रशासन के खिलाफ धिक्कार दिवस

पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन के खिलाफ आज विधायक मयूख महर के नेतृत्व में धिक्कार दिवस मनाया जाएगा। मेयर चुनाव में हुई धांधली का आरोप लगाते हुए निर्दलीय उम्मीदवार मोनिका महर के समर्थन में लगातार मुहिम चलाई जा रही है। इस मुद्दे पर कोर्ट में पहले ही याचिका दाखिल की जा चुकी है और अब आंदोलन के जरिए भी मोनिका महर समर्थक अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। विधायक मयूख महर ने कहा है कि पिथौरागढ़ नगर निगम चुनाव में हुई धांधली किसी से छुपी हुई नहीं है। जिला प्रशासन आंकड़ों की कलाबाजी कर रहा है और जानकारी छुपाने का काम कर रहा है। चुनाव सम्बंधित जानकारी मांगने के बावजूद जानकारी नहीं दी जा रही है। इसीलिए जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग आफिसर और जितने जिम्मेदार अधिकारियों ने चुनाव में गड़बड़ी की है, उनके खिलाफ धिक्कार दिवस मनाया जाएगा। वहीं ऋषेंद्र महर ने दोहराया है कि जनता ने जिताया !सत्ता और प्रशासन ने हराया !! इसी नारे के साथ आज सुबह 10.00 बजे से सत्ता, प्रशासन और निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ रामलीला मैदान, टकाना में धरना देकर  धिक्कार_दिवस मनाया जाएगा। ऋषेंद्र महर ने समर्थकों और लोकतंत्र पर विश्वास करने वाले लोगों से धरने में शामिल होने की अपील की है ताकि अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की जा सके।

See also  कपकोट में आपदा प्रभावितों से मिले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, समस्याएं सुनीं