उत्तराखंड में नए डीजीपी के रूप में 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ ने कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने से पहले दीपम सेठ ने उत्तराखंड शासन में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात की इसके बाद उन्होंने उत्तराखंड के 13 वें डीजीपी के रूप में अपना कार्यभार संभाला। पद संभालने के बाद उन्होंने उत्तराखंड के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की इसके बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता उत्तराखंड में अपराध को कम करना, ड्रग फ्री अभियान में तेजी लाना और सीमा पर तैनात जवानों के परिवारों की सुरक्षा सबसे ज्यादा अहम होगी।

More Stories
नारी शक्ति वंदन के समर्थन में देहरादून में बीजेपी की बाइक रैली, दीप्ति रावत ने कहा आधी आबादी को अधिकार दिलाने का उत्सव
सीबीएसई दसवीं बोर्ड में देहरादून के इस स्कूल के बच्चों का कमाल, मैनेजमेंट ने स्टूडेंट्स और स्टाफ की सराहना की
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत मिली और मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर जाकर लिया एक्शन