आज सचिवालय में गृह एवं कार्मिक सचिव शैलेश बगोली से उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने मुलाकात की, इस दौरान सिपाही नियमावली में उम्र सीमा बदलाव को लेकर काम शुरू होगा, आयुसीमा 25 से आगे बढ़ाई जाएगी।
इसके अलावा नियमावली में संशोधन के बाद पुलिस कांस्टेबल की नई भर्ती आएगी। सभी विभागों में रिक्त JE की भर्ती, ऊर्जा निगमों में टीजी2 और JE की भर्ती पर भी जल्द सभी विभागों से कार्मिक विभाग मीटिंग करेगा, ये भर्तियां भी युवाओं को जल्द देखने को मिलेगी। अस्सिटेंट प्रोफेसर भर्ती में API हटाकर लिखित और इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती कराने की भी मांग की गई।

More Stories
स्वास्थ्य मंत्री को कांग्रेस ने गिनाईं खामियां, ज्ञापन में दिए सुझाव, समाधान की मांग
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने ली केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक
शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की कुंभ तैयारी की समीक्षा, सभी काम तय वक्त पर पूरा करने के निर्देश