टिहरी के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता धन सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर लंबधार आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण शुरू कराने का आग्रह किया है। साथ ही कार्य प्रारंभ न करने पर स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बड़ा आंदोलन करने के प्रति आगाह भी किया है ..मुख्यमंत्री से स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मुलाकात का समय भी देने का आग्रह भी किया।
नेगी ने कहा कि अस्पताल के लिए जमीन देने वाले परिवारों ने अनुरोध किया है कि उनकी जमीन पर अस्पताल का कार्य शुरू किया जाय उन्की तीन हजार वर्ग मीटर भूमि को सरकार ने क्यों लिया है जिसमें 1600 वर्ग मीटर भूमि दान कर दी गई है 1400 वर्ग मीटर भूमि धस कर उसमे समाहित हो चुकी है काश्तकार उसको भी अस्पताल के लिए दान देने को सहमत है। धन सिंह नेगी ने कहा कि मैंने उनकी भावनाओ से मुख्यमंत्री को अवगत भी करा दिया है..जल्द समय मिलने पर सभी लोगों की मुलाकात कराई जायेगी।

More Stories
धामी कैबिनेट ने आडाणी ग्रुप से बिजली खरीदने का लिया फैसला, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उठाए गंभीर सवाल
सीएम धामी ने सशक्त बहना स्कॉलों से सचिवालय में की खरीदारी
सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों को लेकर धामी कैबिनेट ने लिया अहम फैसला