8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आपदा प्रभावित केदारघाटी के लिए धामी सरकार ने रिलीज किया बजट

आपदा प्रभावित केदारघाटी के लिए धामी सरकार ने रिलीज किया बजट

केदारघाटी में 31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि के चलते श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग, सड़क मार्ग एवं अन्य स्थानों पर हुई क्षति को दुरुस्त करने एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए ₹4,836.63 लाख की धनराशि जारी हो गई है। इसमें लोक निर्माण विभाग की 29 एवं सिंचाई विभाग की 12 कार्ययोजनाएं स्वीकृत हुई हैं।आपदा प्रभावित केदारघाटी के लिए धामी सरकार ने रिलीज किया बजट

अतिवृष्टि के बाद से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार मामले पर अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने गढ़वाल कमिश्नर सहित आपदा सचिव को भी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी  सौरभ गहरवार के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग विपरीत परिस्थितियों के बीच लगातार आपदा सुरक्षा एवं पुनर्स्थापना कार्य कर रहे हैं।

See also  मोदी के बतौर हेड ऑफ गवर्नमेंट 25 साल पूरे, सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी-विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

अतिवृष्टि के चलते केदारनाथ सड़क एवं पैदल मार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। पैदल यात्रा मार्ग 29 स्थानों पर क्षतिग्रस्त, जबकि सड़क मार्ग भी वॉश आउट हुआ था। मंदाकिनी एवं सोन नदी के वेग से कई स्थानों पर सुरक्षा दीवारें भी क्षतिग्रस्त हुई थी। जनपद स्तर से विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा कार्यों एवं पुनर्स्थापना कार्यों के लिए 41 प्रस्ताव भेजे गए थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद लोक निर्माण विभाग की ₹1,934.86 लाख लागत की 29, जबकि सिंचाई विभाग की ₹2,901.77 लाख लागत की 12 कार्ययोजनाओं को स्वीकृति मिली है। लोक निर्माण विभाग के लिए ₹1,472.21 लाख एवं सिंचाई विभाग के लिए ₹1,197.51 लाख सोमवार को दोनों विभागों ने अवमुक्त कर दिए हैं।

See also  देहरादून में मनाया गया उल्लास पर्व, सीएम धामी ने की शिरकत