7 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धामी सरकार का डॉक्टर्स को तोहफा

धामी सरकार का डॉक्टर्स को तोहफा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विशेषज्ञ डॉक्टरों को नए साल का तोहफा दिया है। विशेषज्ञ डाक्टरों को सेवा लाभ देते हुए उनकी सेवानिवृत्ति की आयु सीमा बढ़ा दी है। विशेषज्ञ डॉक्टर  अब 65 वर्ष की आयु तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे। पहले यह आयु सीमा 60 वर्ष थी।

स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि आयु सीमा में पांच साल की वृद्धि के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे प्रदेश के 550 विशेषज्ञ डाक्टर लाभान्वित होंगे। सरकार के इस फैसले से प्रदेश में विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी दूर हो सकेगी और सुदूर इलाकों के ग्रामीणों को भी विशेषज्ञ डाक्टरों का लाभ मिल सकेगा।धामी सरकार का डॉक्टर्स को तोहफा

See also  मदरसों के खिलाफ धामी के आदेश पर एक्शन जारी

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि प्रदेश सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से सुधार किया जा रहा है। विशेषज्ञ डाक्टरों को पांच साल की सेवा वृद्धि देने का फैसला किया गया है। सेवा लाभ केवल उन विशेषज्ञ डाक्टरों को ही मिलेगा जो अस्पतालों में मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे।

स्वास्थ्य सचिव के अनुसार 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद किसी भी विशेषज्ञ चिकित्सक को प्रशासनिक पद एवं वित्तीय दायित्वों का प्रभार नहीं दिया जाएगा। उनकी तैनाती मुख्य परामर्शदाता के रूप में ढांचे के तहत उनकी विधा के उपलब्ध रिक्त पदों पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसे चिकित्सा अधिकारियों को अग्रेत्तर पदोन्नति प्रदान नहीं की जाएगी। चिकित्सक को वेतन वृद्धि एवं अन्य सेवा लाभ, सेवा के दौरान एवं सेवानिवृत्ति पर राजकीय कार्मिकों की भांति ही नियमानुसार अनुमन्य होंगे।

See also  CM धामी ने दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में की शिरकत