17 September 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

निकाय चुनाव में जीत पर धामी का अभिनंदन

निकाय चुनाव में जीत पर धामी का अभिनंदन

उत्तराखंड बीजेपी ने निकायों मिली प्रचंड जीत पर आयोजित अभिनन्दन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया है। इस दौरान सीएम ने जीत कार्यकर्ताओं पर समर्पित करते हुए आशीर्वाद देने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। साथ ही इससे प्राप्त ऊर्जा एवं उत्साह को बरकरार रखते हुए कार्यकताओं को 2027 के विधानसभा और 29 के लोकसभा चुनावों में बंपर जीत के लिए जुटने का आह्वाहन किया।

बलवीर रोड स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। नारेबाजी और आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व की मौजूदगी में निकाय चुनावों की शानदार जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं का जोश भरते हुए कहा, भाजपा कैडर आधारित पार्टी है, वो आपके हमारे बीच से ही ज़िम्मेदारी सौंपती है। जिसका ताजा तरीन उदाहरण सबके सामने नव निर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल है। उन्होंने नगर निगमों, पालिका और पंचायतों में प्रचंड बहुमत से पार्टी उम्मीदवारों को जिताने के लिए देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त किया है। वहीं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए इस जीत को उनके परिश्रम, समर्पण और संकल्प का परिणाम बताया। साथ ही कहा कि अधिकांश शहरों में कमल खिलाने के बाद अब हमें पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक व्यक्ति के विकास अभियान में अधिक ताकत से जुटना है।

See also  सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

सीएम ने कहा कि ये नतीजे बताते हैं कि हम सही दिशा और लक्ष्य पर काम कर रहे हैं है, जिस पर जनता ने मुहर लगाकर हमारी पीठ थपथपाई है। साथ ही स्पष्ट किया कि हमारा लक्ष्य जीत ही नहीं बल्कि पार्टी के अंत्योदय सिद्धांत को व्यवहार में उतारना है। अब हमें मिलकर, शहरी क्षेत्रों में भी कमजोर से कमजोर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लानी है। वहीं इस विजय से मिली ऊर्जा और उत्साह को हमे बरकरार रखना है। ताकि पार्टी 2027 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनाव में भी शानदार जीत दर्ज करने में सफल हो।

यूसीसी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, उत्तरायण पर तीन नए शुभ कार्यों की बात मैने की थी, उनकी शुरुआत शहरों की सरकार और उसमें भी भाजपा के ट्रिपल इंजन लगने से हो गई है। कल से यूसीसी लागू होने के साथ, प्रत्येक देवभूमिवासी को एक समान कानून का अधिकार मिल जाएगा। बेहद खुशी की बात है कि राज्य की जनता से विधानसभा चुनावों में किया ये वादा भी पूरा हो रहा है। मोदी जी ने धारा 370 हटाकर और श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कर दशकों से किए पार्टी के संकल्पों को पूर्ण किया है, उनके इसी राष्ट्रीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण के यज्ञ में यूसीसी उत्तराखंड की तरफ से आहूति के समान है। 28 जनवरी से राष्ट्रीय खेलों का आगाज हमारे राज्य में हो रहा है, जिसे हम सबको मिलकर जी20 की तरह सफल बनाना हैं। ताकि देवभूमि, वीर भूमि की तरह उत्तराखंड, खेल भूमि के तौर पर भी पहचाना जाए।

See also  भारी बारिश का अलर्ट , देहरादून में बंद रहेंगे स्कूल

इस मौके प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने निकायों में प्रचंड जीत देने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें कहा, कुल 11 में 10 निगमों में पार्टी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। जिसमें देहरादून में हमे अकेले 1 लाख 5 हजार मतों के अंतर से एकतरफा जीत हासिल हुई है। अन्य 83 निकाय, जहां हम चुनाव लड़े उसमें भी 41 सीट पर हमने विजय प्राप्त की, वहीं 4-5 सीटें तो हम इकाई दहाई के अंतर से जीत नहीं पाए। निकायों में 70 फीसदी से अधिक पार्षदों, सभासदों और वार्ड सीटों पर कमल खिला है। लगभग 65 फीसदी से अधिक मत निकायों में हम पाने में सफल रहे हैं। तीन निकायों में तो भाजपा निर्विरोध जीतने में सफल रही है। और यह सब डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों, मुख्यमंत्री धामी से जनता का लगाव और कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के कारण संभव हुआ है। हमारे सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों ने पूर्ण लगन से चुनाव में काम किया है। जिसके कारण, जनमानस में यह विश्वास स्थापित हुआ है कि विकास, सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही कर सकती है।

See also  मुख्य सचिव ने लिया सचिवालय परिसर का जायजा

उन्होंने कहा कि बेशक कुछ कमियां जो रह गई हैं, उन्हें हम मिलजुलकर दूर करेंगे। जीत के इस माहौल को पार्टी 2027 तक कायम रखेगी, ताकि राज्य में विकास वाली सरकार की हैट्रिक लगाई जाए।

इस दौरान एक लाख से अधिक मतों से नवनिर्वाचित देहरादून महापौर सौरभ थपलियाल का भी शानदार स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट समेत सभी पार्टी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विश्वास जताने और जिताने के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं चुनाव में प्रचंड जीत देने के लिए विशेष तौर पर देहरादून महानगर की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जितनी बड़ी जीत उन्हें प्राप्त हुई है, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी भी वे अब महसूस कर रहे हैं। लेकिन जनता और मुख्यमंत्री का आशीर्वाद उनके साथ है, लिहाजा वे पार्टी के संकल्पों को मजबूती से धरातल पर उतारेंगे। बात कम काम ज्यादा, के अपने सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे।